
Jharkhand Corona Updates झारखंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के 22 नए मरीज मिले। इनमें राजधानी रांची में 5, पलामू में 7, हजारीबाग में 8, कोडरमा और एक जमशेदपुर में एक-एक मरीज मिले हैं। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आज के सभी 22 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। रांची में 5 पॉजिटिव केस में 3 अनगड़ा, 1 कोकर और 1 रिम्स के नेत्र विभाग से सामने आया है। अकेले रांची में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के पार हो गया है। जानकारी के अनुसार सभी कोरोना पॉजिटिव मरीज प्रवासी हैं। अब झारखंड में कोरोना मरीजाें की संख्या 203 हो गई है। राज्य में आज सर्वाधिक 8 कोरोना पॉजिटिव केस हजारीबाग से सामने आए हैं। इसके बाद पलामू में 7 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। राजधानी रांची में रिम्स की नर्स सहित कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
कोडरमा में अब कुल मरीजाें की संख्या 6 हो गई है। गुरुवार को कोडरमा में मिला कोरोना पॉजिटिव चंदवारा प्रखंड के कांको पंचायत का रहने वाला है। कल भी कोडरमा में कोरोना वायरस के दो मरीज मिले थे। दोनाें मरीज प्रवासी थे। वे सूरत से कोडरमा आए थे। कोडरमा का आज का कोरोना मरीज 51 साल का पुरुष है। वह कोलकाता से लौटा था। इसे खांसी थी। इसके बाद उसने खुद से कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया और क्वॉरंटाइन में भर्ती था।
पलामू में अब कोरोना मरीजों की संख्या 15 हो गई है। जमशेदपुर में कोरोना का पहला मरीज मिला है। जमशेदपुर का कोराेना मरीज भी प्रवासी मजदूर है। अब पूर्वी सिंहभूम जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन हो चुकी है।
बता दें कि अब तक झारखंड में कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हो गई है। पलामू के सभी मरीज सूरत और छत्तीसगढ़ से लौटे हैं। इनमें 4 पाटन, 2 छतरपुर और एक मनातू प्रखंड से हैं। इनकी उम्र 28, 22 और 25 वर्ष है। सभी इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन सेंटर में रखे गए थे।